Kache Karmchari Haryana News: अगर आप भी हरियाणा प्रदेश में कच्चे कर्मचारी है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है। पिछले काफी समय से कच्चे कर्मचारी इस मांग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब हरियाणा मे लाखों कच्चे कर्मचारियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट
पिछले काफी समय से वह पक्का होने का इंतजार कर रहे हैं, अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से इस संबंध में एक बड़ा फैसला लिया गया है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है। जस्टिस जगमोहन बंसल की अध्यक्षता वाली पीठ की तरफ से विभिन्न नीतियों के तहत दाखिल याचिकाओं को निपटारा करते हुए स्पष्ट किया कि 1996 की नीति के तहत किसी भी कर्मचारी को पक्का किया जाएगा।
अगले 6 महीने के अंदर किया जाएगा पक्का
वही जानकारी देते हुए बताया गया कि साल 2003 और 2011 की नीतियों के तहत पत्र पाए जाने वाले कर्मचारियों को आने वाले 6 महीना के अंदर पक्का कर दिया जाएगा। इससे कच्चे कर्मचारी भी काफी खुश दिखाई दे रही है, वह इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे।
हाई कोर्ट की तरफ से स्पष्ट किया गया कि साल 2014 में नियुक्त किए गए कर्मचारियों को पहले की भांति किसी भी नीति के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा, जो भी कर्मचारी साल 2003 और 2011 की नीति के तहत पात्र नहीं होंगे उन पर 2024 से जुड़े हुए नियम लागू होंगे। इसके अलावा 2014 की नीति के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अंतिम फैसला लेने के बाद ऐसे कर्मचारियों के दावों पर पुनर्विचार किया जाएगा।
पूरा मामला
कोर्ट ने कहा कि सरकार की तरफ से साल 2007 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए 2011 की नीति को लागू किया गया था, परंतु 2014 की अधिसूचना बिना किसी ठोस आधार के जारी कर दी गई। हाई कोर्ट के इस कड़े फैसले के बाद सभी याचिकाए निपटा दी गई है और सरकार को भी जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह योग्य कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करें।